Vayanjan.com

सामग्री :
मटर उबली वा मसली = 1 कप
नमक = स्वादानुसार
चाट मसाला = 2 चुटकी
जीरा पाउडर = ¼ चम्मचा
धनिया पाउडर = ¼ चम्मच
गरम मसाला = ¼ चम्मच
प्याज बारीक कटी = 1
हरी मिर्च बारीक कटी = स्वादानुसार
धनिया हरा बारीक कटा = ½ चम्मच

आटे के लिए :
आटा = 1 कप
मैदा = 1 बडा चम्मच
नमक = स्वादानुसार
मक्खन = 1 चम्मच
मिर्च पाउडर = स्वादानुसार

विधि :
भरावन की सारी सामग्री को मिला लें ।
आटे की सामग्री को मिला करा पानी की सहायता से नरम गूंथ लें ।तैयार आटे की पेडी बना कर मोटा बेल लें । इसमें तैयार मिश्रण लेकर थोडा सा भर कर बंद करें । तैयार पेडी को पतला बेल लें। तवा गरम करें व गरम तवे पर डाल कर घी या मक्खन की सहायता से दोनो तरफ से सेक लें । इसी तरह सारे पराठें बना लें । मक्खन या हरी चटनी के साथ परोसें ।

For any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com