Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

आल इन वन दाल

सामग्री

अरहर की दाल 1/2 कप मूंग दाल 1/2 कप प्याज 1 टमाटर 1 हरी मिर्च 2 लहसुन की कलियां 2-3 अदरक का लच्छा 1चम्मच नमक स्वादानुसार हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच पालक 1 कप गाजर 1 हरी मटर 1/4 कप सरसों के दाने 1/2 चम्मच जीरा 1/2 चम्मच हींग 1 चुटकी

विधि

कुकर में दोनों दाल धोकर डाल दें आवश्यकतानुसार पानी डालकर 2 सीटी आने तक पकाये।

 मटर और गाजर को अलग से उबाल लें।

पैन में सरसों के दाने, जीरा और हींग डाल दें। प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भुने, टमाटर डालकर 1-2 मिनट तक और भुने। अब इस मिश्रण को दाल में डाल दें।

गाजर और मटर को डालकर पालक भी डाल दें।

नमक डालकर, पालक के नरम होने तक पकाये।

गर्मागर्म दाल चावल या रोटी के साथ परोसें।