Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

आम का अचार

—-

" alt="" itemprop="image" />

सामग्री

कच्‍चा आम (मध्यम आकार के) 1 किलो सरसों का तेल 250 ग्राम सरसों का दाना 25 ग्राम सौफ 50 ग्राम कलोंजी 50 ग्राम मेथी 50 ग्राम लाल मिर्च पाऊडर 50 ग्राम हल्दी पाऊडर 25 ग्राम

विधि

आम को मध्यम आकार मे काटे।

किसी सूखे जार मे रखकर इस पर नमक छिडक कर अच्छी तरह हिलाएं ताकि नमक आम के टुकडों मे अच्छी तरह मिल जाए।

इसे एक दिन के लिए धूप मे रख दें।

सरसों का दाना, सौफ , कलोंजी, मेथी, लाल मिर्च और हल्दी सभी सामग्री को एक साथ मिला दें।

सरसों के तेल को धुँआ उठने तक गरम करें | और ठंडा कर लें |

सारी सामग्री को नमक मिले आम के टुकडो में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले।

उस के उपर गर्म किया हुआ आधा तेल डाल कर जार को अच्छी तरह से हिलाएं ताकि आम के डुकडो पर तेल व मसाले अच्छी तरह से लग जाए। अब इस पर बाकी बचा हुआ तेल भी डाल दें।

जार का मुहँ सुती कपडे से बांधकर इसे 14-15 दिन के लिए धूप मे रखदें। प्रतिदिन जार को दिन मे एक बार अच्छी तरह से हिलाएं।