Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मूंगफली पुलाव

सामग्री

सॉस के लिए

मूंगफली दाना 1 कप गुड 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच नमक ½ चम्मच पानी ½ कप

पुलाव के लिए

पके चावल 2 कप अंकुरित मूंग 1 कप उबले आलू 2 बारिक कटी पत्ता गोभी ½ कप गोल कटा प्याज 2 नीम्बू 2 पनीर 50 ग्राम तेल तलने के लिए

विधि

सॉस के लिए

मूंगफली दाना भुन कर उसमें सारे मसाले मिला कर व पानी डाला कर उबाल लें। थोडा गलने पर उतार कर पीस लें। सॉस तैयार है।

पुलाव के लिए

कटे आलू व प्याज स्लाइस को तल लें।

उबले चावल, अंकोरित मूंग, पत्ता गोभी, आलू, पनीर को मिला कर राइस प्लेट में निकाल लें।

 उपर से मूंगफली सॉस डाल कर नीम्बू निचोड दें।

 प्याज के स्लाइस से सजा कर गरम परोसे।