मेवायुक्त छेना परवल

—-—-

सामग्री

बड़ी साइज के परवल 8 छेना 200 ग्राम चीनी 1/2 किलो छिले-कटे बादाम 7-8 छिले-कटे पिस्ते 10-12 पिसी छोटी इलायची 1/2 चम्मच केसर 1/4 चम्मच मिश्री के दरदरे छोटे टुकड़े 20 ग्राम चाँदी के वर्क 2

विधि

केसर महीन काट लें। परवल छीलकर बीच से खड़ा काट लें। बीजे निकाल लें। छेने में 2 चम्मच चीनी और सारा सूखा मेवा मिला लें। एक तार की चाशनी बना कर परवल को उसमें धीमी आँच पर तब तक उबालें जब तक उसका रंग बदल न जाए। इसे चाशनी से निकालकर छ लनी में रखें, ताकि चाशनी झर जाए। फिर छेना भर कर वर्क लगा दें और परोसें।