आम कढ़ी

—–—-

सामग्री

बारीक कटे कच्चे आम 2 गाढ़ा दही 1 कप पानी 2 कप बेसन 1 छोटा चम्मच तेल एक छोटा चम्मच जीरा आधा चम्मच सरसों आधा चम्मच हरी मिर्च लम्बी कटी 3 नमकीन बून्दी 50 ग्राम आधा आम छोटे टूकड़ों में कटा

विधि

आम, दही और बेसन को एक साथ मिला कर ब्लेंडर से मिक्स करें. पैन में तेल गरम करें, जीरा व सरसों का तड़का दें| उसमें ब्लेंड किया मिश्रण व पानी मिलाकर उबाल आने तक पकाएं| नमक व हरी मिर्च डाल कर धीमी आँच में 15 मिनट तक पकाएं| अब इसमें बून्दी व आम के टुकड़े डालें| पसन्द के अनुसार पराठें या चावल के साथ गर्मा-गर्म परोसें|