सेब खीर कदम

—-

 

सामग्री

सेब 500 ग्राम मलाई वाला दूध 1 लिटर चावल 25 ग्राम छोटी इलायची पिसी 1 केसर 1 चुटकी काजू , पिस्ता , बादाम बारिक कटे इच्छानुसार चीनी स्वादानुसार घी 1 चम्मच नीम्बू का रस ½ चम्मच

विधि

दूध को गरम करके 1-2 उबाल आने दें। चावल को अच्छी तरह धो कर घी मे भुन लें। दूध मे डाल दे व चलाते रहें। आधा कप चीनी की एक तार की चाशनी बनाए। एक बर्तन मे पानी लेकर उसमे निम्बू का रस डाले। सेबों को छीलकर नीम्बू वाले पानी मे डाल दें जिससे वे काले न पडे। एक सेब के गोल गोल टुकडे काट कर चाशनी में 5-7 मिनट पकाएं। अब उन्हें एक छलनी पर रख दें जिससे चाशनी झड जाए। 2 सेब कस लें व 1 सेब के छोटे छोटे टुकडे काट लें। जब चावल की एक कनी रह जाए तब उसमे कसा वकटा सेब मिला दें। मुलायम होने पर चीनी व बची चाशनी मिला दें। गाढी होने पर उतार लें। ठंडी करें। सर्विंग डिश में निकालें। इलायची, मेवे, केसर व चाशनी पगे सेब के गोल टुकडों से सजा कर परोसें।