आम हलुआ

—-

सामग्री

आम गुदा 1 कप सूजी 1 कप मावा 2 कप चीनी 1 कप पानी 1 ½ कप खाने वाला रंग 1 चुटकी आम एसेंस 10 बूंद घी काजू चिरोंजी

विधि

एक कढाई में घी गरम करें। इसमें सूजी डाल कर भुनें| पानी उबाल लें। भुनने पर उबलता पानी सूजी में डालें व मिलाएं। अब चीनी, आम गुदा,मावा डाल कर मिलाएं व चलाते हुए गाढा होने तक पकाएं। आम एसेंस व खाने वाला रंग डाल कर मिलाएं। चिरौंजी व काजू डाल कर परोसें।