वुडन लौग

सामग्री

नाइस बिस्किट 30 कौफी 1 चम्मच सफेद मक्खन 1 कप पिघली चाकलेट 1 कप नारियल बूरा चेरी

विधि

1कप गरम पानी में कोफी मिला लें|

एक लम्बी सर्विंग डिश लें| उस में नारियल का बुरादा बुरक दें|

1 -1बिस्कुट को कौफी में डुबाएं और तुरंत डिश मेंलम्बाई में रख दें

10 बिस्कुट की एक लाइन बना लें|

सफेद मक्खनमें आधी चाकलेट मिलाकर फेंट लें|

चाकू की सहायता से मिश्रण बिस्कुटों पर फैलादें|

बिस्कुटो को कौफी मे डुबा कर लगाए|

इन पर भी चाकलेट मिश्रण लगा दे|

उपर कौफी बिस्कुट की लाइन लगा दें|

उपर बची चाकलेट इस तरह डालें कि सारे बिस्कुट ढक जाएं|

जमने के लिए फ्रीजमें रख दें| चेरी व नारियल बूरे सेसजा कर परोसें|