फ्रुट गैतो

सामग्री

स्पांज केक 1 क्रीम 250 मि.ली मिक्स फ्रुट जैम 2 चम्मच केन फ्रुट कौकटेल 1 लाइम जैली ½ पैकेट ताजे फल पिसी चीनी 1 चम्मच वनिला एसेंस ½ चम्मच

विधि

स्पौंज केक को बिच से काट कर 2 स्लाइस कर लें।

 दोनो स्लाइसो6 को फ्रुट कौकटेल के जूस से गीला कर लें।

1 स्लाइस को सर्विंग डिश में रखें।

क्रीम में चीनी डाल कर फैंट लें।

जैम को स्लाइस के उपर फैलाएं।

आधी क्रीम जैम के उपर फैलाएं।

टिन फ्रुट बारिक काट कर क्रीम पर फैलाएं।

दूसरा स्लाइस इस के उपर रख कर हल्के से दबाएं।

 बाकी बची क्रीम से दोनों स्लाइस पूरे ढक दें।

 कुछ देर सेट होने के लिए फ्रीज में रखें।

निकाल कर ताजे फलों से सजाएं।

लाइम जैली तैयार कर लें।

इस जैली से फ्रुट को ग्लेज करें।

 ठंडा परोसें।