मिसल उसल

—-—-

सामग्री

उबले आलू 4 प्याज बारिक कटा 2 सूखा नारियल ½ अदरक 2 इंच लहसन कलियां 10-12 हरा धनिया मिक्स फरसाण [मिक्स नमकीन] करी पता नमक स्वादानुसार उसल मोठ 2 कप धनिया पाउडर जीरा पाउडर

ग्रेवी के लिए

प्याज 2 लौंग 5-6 दाल चीनी तिल 2 चम्मच खसखस 2 चम्मच ताजा नारियल ½ कटे टमाटर 4-5 तेल

विधि

प्याज भुन लें। सूखा नारियल भुन लें। अदरक लहसन व हरे धनिया का पेस्ट बना लें। लौंग, दालचीनी, तिल व खसखस तेल डाल कर भुनें। उस में ताजा नारियल डाल कर भुनें। सब को मिला कर पीस लें। टमाटर डाल कर भुनें। उसमें दोनों तैयार मसाले डालें। नमक व 4 कप पानी डाल कर ग्रेवी तैयार करें। उबले मोठ, तेल, धनिया जीरा पाउडर, करी पत्ता डालकर सूखे उसल बना लें।
परोसने से पहले बाउल में फरसाण डालें। उस पर आलू व ग्रेवी डालें। अब 2 चम्मच उसल डालें। बारिक कटे प्याज डाल कर हरे धनिये से सजाएं। इच्छानुसार निम्बू का रस डाल कर पाव के साथ परोसें।