मक्का रोल्स

सामग्री

कच्चे मक्के के दाने 2 कप उबले आलू 2- 3 पनीर 100 ग्राम अदरक लहसन पेस्ट 2 चम्मच हरी मिर्च 1-2 नमक ½ चम्मच पाव भाजी मसाला 1 चम्मच हरा धनिया बारिक कटा

विधि

मक्का के दाने पिस लें।

बर्तन में सारी सामग्री डाल कर मिला लें।

हाथ से गोले बनाएं व गरम तेल में तल लें।

  हरी चटनी या सौस के साथ परोसें।