——
सामग्री
काबुली चने – 250 ग्राम पालक – 500 ग्राम प्याज – 2-3 टमाटर – 2 लहसन – 8-10 कली अदरक – 1 इंच का टुकडा हल्दी पाउडर – ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच धनिया पाउडर – 2 चम्मच नमक – स्वादानुसार मीठा सोडा – ½ चम्मच अनार दाना पिसा – 2 चम्मच गरम मसाला साबुत – 2 चम्मच गरम मसाला पिसा – आवश्यकतानुसार तेल – ½ कप हरा धनिया – सजाने के लिएविधि
चनों को 6-7 घंटे के लिए भिगो दें। प्याज,अदरक,लहसुन को पिस लें। भीगे चनों में सोडा लगा कर आधा घंटे के लिए रख दें। बीच-बीच में पलटते रहें। पालक की पत्तीयां धोकर एक कप पानी में बिना ढके उबाल लें। निचोड कर पिस लें। चनों को गलने तक उबाल लें। चने फटने नहीं चाहिए ।एक टमाटर को छोटे व एक को गोल टुकडों में काट लें। एक बर्तन में 4-5 चम्मच तेल गरम करें। उसमें साबत मसाले डाल कर चटकने दें। अब पिसा प्याज ,अदरक डाल कर तेल छोडने तक भुनें। पिसा पालक व छोटा कटा टमाटर डालें साथ ही अन्य मसाले डाल दें। अच्छी तरह से भुन जाने पर एक कप चनों का पानी डाल कर पकाएं। अब नमक व चने भी डाल दें। पिसा अनार दाना डाल कर पालक ग्रेवी गाढी होने तक पकाएं। ग्रेवी का गाढापन अपनी इच्छानुसार रभें। टमाटर के गोल टुकडे, पिसे गरम मसाले व हरी धनिया से सजा कर परोसें।