सेब का हलवा

सामग्री

सेब 1 किलो चीनी  250 ग्राम पीला रंग 1 छोटा चम्मच काजू  8 – 10 बादाम गिरी 8 – 10 घी 1 बडा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क 3 बड़ी चम्मच चान्दी के वर्क

विधि

सेब को छिल कर कस लें। अब कसे सेब, चीनी व ½ गिलास पानी मिला कर कुकर में रख कर आग पर रखें। सेब गलने पर आग बन्द कर दें व मिश्रण को पानी सहित कडाही में निकाल लें। अब कडाही को आग पर रख कर पानी सूखा लें। अब उसमें घी व कंडेंसड मिल्क डाल कर सूखा भुन लें। एक डिश में डाल कर बादाम, काजू व वर्क से सजा कर परोसें।