——
सामग्री
मक्का के दाने – 1 कप शिमला मिर्च – 1 मध्यम आकार की प्याज – ½ कप [बारिक कटा] चीनी – 1 चुटकी मैदा – 2 बड़ी चम्मच नमक – स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच बेकिंग पाउडर – 1 चुटकी मक्खन – 1चम्मच दूध – 1/4 कप हरी मिर्च – 2-3 चीज क्यूब – 1 तेल – तलने के लिएविधि
मक्का के दानों को नमक मिले पानी में गलने तक पकायें। मक्खन गरम करें। उसमें मैदा डालें व धीरे–धीरे दूध डाल कर लगातार चलाते हुए हल्की आग पर पका कर सफेद सास बनायें। चीज कस लें। प्याज, शिमला मिर्च, व हरी मिर्च को बारीक काट लें। अब मक्का के दाने, सफेद सास, कटी सब्जियां, दूध व बाकी सारी सामग्री को मिला लें। तेल गरम करें व पकोडे तलें। चटनी के साथ परोसें।