घिया बरफी

सामग्री

घिया कसा 750 ग्राम दूध 1लिटर खोया 1 कप चीनी 12कप छोटी इलायची पाउडर ½ चम्मच हरा रंग 1/4चम्मच

विधि

दूध गरम करें। उसमें कसी घिया मिलाकर आधा होने तक पकाएं।

खोया,चीनी,इलायची पाउडर व रंग मिलाएं व पकाएं।

मिश्रण किनारे छोडने लगे तब उतार कर चिकनाई लगी थाली में फैला दें।

थंडा होने पर बर्फी के आकार में काट कर परोसें।