रवा खिचड़ी

सामग्री

रवा (सूजी) 250 ग्राम गाजर 1 फलिया 30 ग्राम मटर दाने 50 ग्राम घी प्याज 1 टमाटर 1 नींबू का रस 2 चम्मच नमक स्वादानुसार अदरक 1 इंच का टुकडा जीरा 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 2 छोटे चम्मच हरा धनिया ½ कप सरसों या राई 1 चम्मच उड़द और चने की दाल 10-10 ग्राम

विधि

एक पैन में तेल गरम करें जब तेल गरम हो जाये तो उसमें सरसों के दाने उड़द और चने की दाल डालकर भुनें।
जब दाल भुन जाये तो उसमें बारीक कटा अदरक, जीरा और करी पत्ता डाल दें। अब इसमें प्याज, हरी मिर्च डाल दें जब प्याज और हरी मिर्च भुन जाये तो इसमें टमाटर भी डाल दें।
अब इसमें कटी हुई सब्जी डालकर भुनें। रवा भी डाल दें और अच्छी तरह भून लें। नमक और 2 कप गरम पानी डालकर ढक्कन लगाकर पकने दें।
3 मिनट बाद ढक्कन हटाकर चलाये, घी, नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गरमागरम रवा खिचड़ी परोसें।