मेवा की पोष्टिक राव

सर्दी में सप्ताह में एक बार सेवन करें सर्दी पास नही आएगी।

सामग्री

गुड कसा 3/4 कप गेन्हू का आटा 1 बडा चम्मच बादाम कटे 1 बडा चम्मच छुआरे कटे 1 बडा चम्मच खरबूजे की मिंगी 1 बडा चम्मच सोंठ पाउडर 1 चम्मच सौंफ 1 चम्मच बडी इलायची के दाने 1/2 चम्मच नारियल कटा 1 बडा चम्मच घी 1 बडा चम्मच पानी 1/2 कप

विधि

घी गरम करें।

आटा डाल कर सुनहरा होने तक भुनें।

मेवे भी डाल कर भुन लें

गुड को पानी में घोल कर भुने आटे में मिला दें।

5 मिनट हल्की आग पर पकाएं।

गरम परोसें।

सर्दी में सप्ताह में एक बार सेवन करें सर्दी पास नही आएगी।