तुरीया पातरा

गुजराती परम्परा में यह आम है | तुरई और पातरा का मिलन

सामग्री

तुरई के टुकड़े 2 कप पातरा कटे (अरवी के पत्ते ) 8 -10 तेल 3 चम्मच जीरा 1 चम्मच हींग 1 चुटकी बेकिंग सोडा 1 /2 चम्मच हल्दी पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच नमक स्वादानुसार चीनी 1 चम्मच निम्बू का रस 1 चम्मच कसा नारियल 1 चम्मच

सजाने के लिए

कसा नारियल हरा धनिया

विधि

तेल गरम करें व् जीरा डाल कर भूनें |

तोरी , हींग ,बेकिंग सोडा व् 1 कप पानी डाल कर मिलाएं |

ढक कर 5 मिनट पकाएं |

सारे मसाले डाल कर मिलाएं व तोरी गलने तक पकाएं |

पातरा ,नारियल ,नीम्बू का रस व् चीनी डाल कर मिलाएं व् ढक कर 5 मिनट पकाएं |

  नारियल व हरा धनिया से सजा कर गरम परोसें |