मालाबार चावल पात्री

केरल स्पेशल

सामग्री

चावल का आटा 1 कप प्याज 1 हरी मिर्च 2 तिल 1 बड़ा चम्मच नमक स्वादानुसार भुना जीरा 1 चम्मच पानी 1 1 \2 कप नारियल बुरादा तेल

विधि

प्याज,हरी मिर्च ,नमक डाल कर पीस लें |

1 चम्मच तेल गरम करें |

]तैयार पेस्ट डालकर 2 मिनट भूनें |

पानी ,भुना जीरा ,नारियल बुरादा डाल दें |

i उबाल आने पर चलाते हुए चावल का आटा डाल कर पानी सूखने तक पकाएं |

थोड़ा ठंडा होने पर हाथ में तेल लगा कर चिकना होने तक मथ लें |

तैयार आटे को 3 भाग में बांट लें |

चिकना कर कर बेल लें व एक गिलास से काट लें |

सारे ऐसे ही तैयार कर लें |

तेल गरम करें |

एक -एक कर पात्रे डाल कर सुनहरा होने तक तल लें |

hचावल का आटा होने के कारण ये नीचे बैठ जाएंगे व धीरे -धीरे सिकते हुए ऊपर आएगें |

इनको सिकने में 10 -15 मिनट लगेंगी

पलट -पलट कर सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें |

|गरम या ठंडा परोसें |