कच्चे आम का मुरब्बा

बच्चों को आम का मुरब्बा बहुत पसंद होता हैं।

" alt="" itemprop="image" />

सामग्री

कच्चे आम 500 ग्राम चीनी 500 ग्राम नमक 1 से 2 चम्मच (लगभग 15 ग्राम) पिसी हुई लाल मिर्च 1 चम्मच इलायची पावडर 1/2चम्मच

विधि

आमों को 4-5 घंटे पानी में भिगो दीजिए।

आमो को पानी में से निकाल कर एक कपड़े पर फैला दीजिए ताकि वे अच्छे से सूख जाय।

आमो को छील लीजिए। ध्यान दीजिए कि आम का हरा भाग बिल्कुल भी न रहे। आमों को अपने मनपसंद आकार में बारीक-बारीक काट लीजिए।

पिसी हुई लाल मिर्च को मैदे वाली चलनी से छान लीजिए। क्योंकि मैदे वाली चलनी से छानने से मुरब्बे में मिर्च दिखेगी नहीं। लेकिन मुरब्बे का स्वाद बढ़ेगा और रंगत अच्छी आएगी।

एक कढ़ाई में कटी हुई आम की फाके और चीनी डाल कर गैस पर मध्यम आंच पर पकाइए एक मिनट लगातार हिलाकर गैस धीमी कर कढई को प्लेट से 3-4 मिनट के लिए ढ़क दीजिए।

अब कढ़ाई पर की प्लेट उठाइए। चीनी पिघल गई होगी। इसमें इलायची पाउडर और पिसी हुई लाल मिर्च और नमक डाल कर अच्छे से मिलाइए।

मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए 3-4 मिनट और पकाइए। एक तार की चाशनी बनने पर गैस बंद कर दीजिए।

अभी मुरब्बा दिखने में पतला दिखेगा। लेकिन ठंडा होने पर वो गाढ़ा हो जाता हैं। फ्रिज में रख कर यह मुरब्बा 5-6 महीने तक खा सकते हैं।