Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

रूमाली रोटी

सामग्री

गेहूं का आटा 1 ½ कप मैदा 50 ग्राम बेकिंग पाउडर ½ छोटा चम्मच तेल 2 चम्मच पानी गूंथने के लिए

विधि

आटा, मैदा, नमक और बेकिंग पाउडर मिलाकर छान लें। तेल डालकर मिला लें और पानी डालकर मुलायम गूंध लें। ध्यान रहे रूमाली रोटी का आटा लचीला होना चाहिए।

गुंधे हुए आटे को सूती बारीक कपडे़ से ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें।

आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पतली-पतली रोटियां बेल लें (टिश्यू पेपर जैसी) गरम तवे पर सेककर गरमा गरम परोसें ।