कार्न गाजर पनीर

सामग्री

उबली कार्न 1 कप गाजर बारिक कटी 1 पनीर छोटे व चकोर टुकडों में कटा 200 ग्राम हरी मिर्च बारिक कटी 2-3 चाट मसाला ¼ चम्मच गरम मसाला 1 चुटकी साबत जीरा 1 चुटकी नमक स्वादानुसार तेल 1 चम्मच

विधि

तेल गरम करें। जीरा व हरी मिर्च चटकाएं। कार्न व गाजर मिला कर कुछ देर भुनें। गरम मसाल , नमक व पनीर मिलाएं। पानी सूखने तक पकाएं। आग से उतारने से पहले चाट मसाला मिलाएं। उतार कर गरम परोसें।