Sago-Mango Pudding(Kheer)साबूदाना-आम खीर

सामग्री

दूध 1 लिटर साबूदाना 50 ग्राम आम प्यूरी 2 छोटे चम्मच केसर 1 चुटकी चीनी 4 चम्मच इलायची पाउडर ½ चम्मच पिस्ता 50 ग्राम आम बारीक कटा 1

विधि

केसर को आधा कप ठंडे दूध में भेगो दें। साबूदाना पानी में आधे घंटे के लिए भीगो दें। गहरे बर्तन में दूध डाल कर 15-20 मिनट पकाएं। अब इसमें साबूदाना डाल कर 10 मिनट पकाएं। इलायची व चीनी मिला कर 3 मिनट लगातार चलाते हुए पकाएं। उतार कर आम, पिस्ता व केसर से सजा कर परोसें।