बादाम सब्जी

सामग्री

बादाम 15-20 पनीर 100 ग्राम गाजर 1 फ्रेंच बींस 5-6 शिमला मिर्च छोटी 1 फुल गोभी छोटी 1 मशरूम 6-8 अदरक 1 इंच का टुकडा लहसुन 3-4 कलियां हरा धनिया 2 चम्मच अरारोट 2 चम्मच तेल 2 चम्मच सफेद मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच अजीनोमोटो ¼ चम्मच मिर्च वाला तेल 1 चम्मच नमक स्वादानुसार वेजीटेबल स्टाक 2 कप

विधि

बादाम को 15 मिनट गरम पानी मे भिगो कर छिल लें। पनीर को छोटे व चकोर टुकडों में काट लें। गाजर, शिमला मिर्च व बींस को भी काट लें। गोभी को छोटे टुकडो मे काट लें। अदरक – लहसन बारीक काट लें। अरारोट को ¼ कप पानी में घोल लें। मशरूम को चार टुकडों मे काट लें। एक बर्तन में तेल गरम करें। अदरक – लहसन डाल कर भुनें। अब सारी कटी सब्जीयां व वेजीटेबल स्टाक डाल कर पकाएं। सब्जियां गलने पर बादाम, पनीर, शिमला मिर्च, नमक व सफेद मिर्च का पाउडर डाल कर पकाएं। अरारोट डाल कर गाढा होने तक पकाएं। हरा धनिये व मिर्च वाले तेल से सजा कर परोसें।