बादाम गरम पकोडा

सामग्री

आलू 50 ग्राम बेसन 30 ग्राम चावल का आटा 25 ग्राम बादाम 100 ग्राम अदरक – लहसन का पेस्ट 1 चम्मच वनस्पति घी 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1 चुटकी मिर्च पाउडर 1 चम्मच बेकिंग सोडा 1 चुटकी अजवायन 1 छोट चम्मच नमक स्वादानुसार तेल तलने के लिए

विधि

आलू उबाल कर मसल लें। बादाम को पीसकर पाउडर बना लें। अब बेसन में बादाम पाउडर, मसला आलू व अन्य सभी सामग्री मिलाएं। पानी की सहायता से सख्त गूंध लें अब इसकी छोटी – छोटी गोलियां बना कर गरम तेल में तल लें। गरम – गरम परोसें।