गोभी गुलशन

—-—-

सामग्री

फूल गोभी 1 बडी प्याज बारिक कटा 1 कप टमाटर बारिक कटा 1 कप अदरक लहसन पेस्ट 1 चम्मच हरा धनिया आवश्यकतानुसार हरी मिर्च आवश्यकतानुसार कसूरी मेथी 1 चम्मच राई ½ चम्मच तेल 50 ग्राम दही ½ कप हल्दी पाउडर ½ चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच मिर्च पाउडर स्वादानुसार नमक स्वादानुसार क्रीम 2 चम्मच

विधि

गोभी को छोटे टुकडो मे काट कर अच्छीतरह धो लें। एक बर्तन को घीमी आग पर रखे व राई का तडका लगाए। राई चटकने लगे तब प्याज डाल दें। प्याज जब भुन जाए तब्कसूरी मेथी, हल्दी, मिर्च व धनिया मिलाएं। 2 मिनट भुन कर अदरक व लहसुन पेस्ट व टमाटर मिलाएं। धीमी आग पर 5-6 मिनट पका कर दही मिला दें। गोभी डाल कर पकाए। नमक मिलाए। जब गोभी पक जाए तब निकाल कर हरे धनिये, मिर्च व क्रीम से सजा कर नान व कुलचे के साथ परोसें।