आम और पपीता जैम

सामग्री

आम प्युरी 2 कप पपीता प्युरी 1कप चीनी 4 ½ कप नीम्बू का रस 3 चम्मच

विधि

आम प्युरी व पपीता प्युरी डाल कर 5 मिनट पकाएं|

चीनी डाल कर मिलाए वघुलने तक पकाएं|

नीम्बू का रस मिलाएं व गाढा होने तक पकाएं|

प्लेट में एक चम्मच जैम डाल कर ठंडा होने दें|

ना बहे तब जैम तैयार है

पतला हो तब और पका लें|

प्लेट पर डाल कर देख लें|

ठंडा करें व कांच के जार में डाल कर रखें|