पोप कार्न चाकलेट बालस

सामग्री

मक्का 1 कप कसी कूकिंग चाकलेट ¼ कप मक्खन 2 चम्मच

विधि

कूकर में मक्खन डाल कर गरम करें।

मक्का डाल कर ढक्कन लगा दें व सिटी हटा दें।

हल्की आग पर मक्का फूलने तक पकाएं।

मक्का फूलनी बंद हो जाए तब आग से उतार लें व कूकर खोल कर उसमें कसी चाकलेट डाल कर मिलाएं।

निकाल कर ठंडा करें व परोसें।