मेवे और फल भरा ठंडा हलवा

सामग्री

दूध 1 लिटर कटे मेवे 1 कप वनिला एसेंस 1 ½ चम्मच ताजे फल 2 कप खोया 500 ग्राम अरारोट 2 चम्मच मखाने 1 कप पिसी चीनी 1 ½ कप पनीर 250 ग्राम चेरी चांदी के वर्क

विधि

दूध को उबाल लें। अरारोट डाल कर गाढा कर लें। चीनी डाल कर ठंडा करें। खोया व पनीर मसल कर डालें। मेवे व फल बारिक काट लें। मखाने घी मे भुन लें व दरदरापिस लें। एसेंस व सारी सामग्री पुडिंग मे मिला दें। ठंडा करे फल व मेवे बुरकें वर्क से सजा कर परोसे।