करेला मसाला चकरी

—-—-

सामग्री

करेले 250 ग्राम बेसन 2 कप प्याज बारिक कटा ½ कप भुना बेसन 1 कप अदरक बारिक कटा 1 चम्मच हरी मिर्च बारिक कटी ½ चम्मच नमक स्वादानुसार अनारदाना पाउडर ½ चम्मच गरम मसाला पाउडर ½ चम्मच नीम्बू का रस 2 चम्मच तेल आवश्यकतानुसार

विधि

करेलों को बीच से चीर लें। नमक लगा कर 2-3 घंटे के लिए रख दें। बाद में अच्छी तरह से धो लें। भरने के लिएप्या, भुना बेसन, अदरक, हरी मिर्च, नमक, अनारदाना व गरम मसाला मिलाएं। 2 कप बेसन में पानी, नमक वनीम्बू का रस मिला कर गाढा घोल बना लें। करेलों में भरने की सामग्री भर लें। तेल गरम करें। भरे करेलों को बेसन के घोल में लपेट कर तल लें। निकाल कर प्रत्येक करेले की गोल चकरी काट लें। तवा गरम कर के चकरियों को ठोडा तेल डाल कर दोनों तरफ से कुरकुरीहोने तक तलें। चटनी के साथ परोसें।