Manchurian Dosaमंचुरियन डोसा

—–

—-

सामग्री

काली उडद दाल 150 ग्राम चावल 500 ग्राम मेथी दाना 10 ग्राम चना दाल 50 ग्राम गाजर 250 ग्राम फलियां 150 ग्राम हरी मटर 100 ग्राम हरी मिर्च कटी 5-6 हरा प्याज कटा लहसन 3-4 कलियां अदरक 1 इंच का टुकडा सौया सास 2 चम्मच चिली सास 1 चम्मच अजिनोमोटो ¼ चम्मच अरारोट 2 चम्मच हरा धनिया नमक स्वादानुसार तेल 50 ग्राम

विधि

दाल, चावल, व मेथी को 2 घंटे पानी में भिगो दें। निथार कर पीस लें। 6-8 घंटे खमीर उठने के लिए रख दें। सब्जियों को बारिककाट कर हल्का उबाल लें। एक बर्तन में तेल गरम करें व उसमें उबली सब्जियां, अदरक, लहसन, सौआ सास, चिली सास, अजीनोमोटो व थोडा सा पानी डाल कर पकाएं। इसमें हरा धनिया वअरारोट मिला कर आग से उतार दें। मंचुरियन तरी तैयार है। एक नान स्टिकडोसा तवा गरम करें व गिले कपडे से साफ कर लें। अब डोसा मश्रण से डोसा बनाएं। एक तरफ से सिक जाने पर उसके उपर तैयार मनचुरियन करी फैलाएं। हल्का सा तेल डाल कर कुछ देर पकाएं व मोड कर परोसें।