भरवां गाजर टिक्की

—–

सामग्री

गाजर 500 ग्राम उबले आलू 2 हरे प्याज 2 शिमला मिर्च 1 हरी मिर्च 1 नीम्बू का रस 1 चम्मच कसी पत्ता गोभी ½ कप मैदा 4 चम्मच चिली सौस 1 चम्मच सोया सौस 1 चम्मच फ्रेंच बींस कटी ½ कप तेल तलने के लिए

विधि

गाजर छिलकर कस लें। नमक व निम्बू लगा कर 10-15 मिनट रखें। तेल गरम कर कटा हरा प्याज भुनें। इस में शिमला मिर्च, पता गोभी, फ्रेंच बिंस चिली सौस, सोयासौस, नमक, हरी मिर्च डाल कर 10-15 मिनट भुनें। गाजर का पानी निकाल दें। मैदा मिला कर टिक्की का आकार दें। बीच से दबा कर प्याज वाला मिश्रण भरें। गरम तवे पर तेल दाल कर टिक्की को सुनहरा होने तक सेक लें। हरी चटनी या सौस के साथ परोसें।