——
सामग्री
रसगुल्ले – 10 गरम मसाला पाउडर – 1 चम्मच हरी मिर्च – 5-6 प्याज – 2 हल्दी पाउडर – ½ चम्मच धनिया पाउडर – 1 चम्मच अदरक-लहसन पेस्ट – 1 चम्मच जीरा – ½ चम्मच टमाटर – 3-4 नमक – स्वादानुसार तेल हरा धनिया हरा पुदिनाविधि
रसगुल्लों का रस निचोड कर पानी से अच्छी तरह धो लें। सभी रसगोल्लों के उपर चाकू से पल्स का निशान बना लें| जिइरा ,हरी मिर्च,हरा धनिया पीस कर पेस्ट बना लें। एक बर्तन में तेल गरम करें उसमें तैयार पेस्ट व कसे प्याज डाल कर भुनें। सारे मसाले डाल कर मिलाएं व 2 मिनट भुन कर उतार लें व ठंडा करें। कटे रसगुल्लों में इस मसाले को भरें। ध्यान रखें कि रसगुल्ले टुटने न पाएं। बचे मसाले से सब्जी की ग्रेवी तैयार कर लें। परोसते समय डिश में ग्रेवी डाल कर रसगुल्ले रखें। थोडी सी ग्रेवी उपर भी डाल दें। हरे धनिये व पोदिने से सजा कर परोसें।