Dry Idli Manchurian इडली मंचुरीयन

—-—–

सामग्री

इडली 10 हरी शिमला मिर्च 3 टमाटर 3 प्याज 3 हरी मिर्च 2 सरसों ½ चम्मच जीरा ½ चम्मच लहसन 3-4 कली हरा धनिया कटा 3-4 चम्मच सोया सास ¼ चम्मच सिरका ¼ चम्मच नमक स्वादानुसार तेल ¼ कप

विधि

इडली, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर को एक सार बडे साइज में काट लें। हरी मिर्च व लहसन बारिक काट लें। एक कडाही में तेल गरम करें। उसमें सरसों व जीरा डाल कर भुनें। अब प्याज व लहसन व हरी मिर्च डाल कर भुनें। अब टमाटर व शिमला मिर्च डाल कर कुछ देर भुनें। अब सोया सास, सिरका, नमक, हरा धनिया व इडली डाल कर कुछ देर भुनें व गरम परोसें। इन्हें आप पैक करकर भी ले जा सकते हो।