onion-potato rostyप्याज -आलू रोस्टी

—-

—-

सामग्री

आलू 4-5 पिघला हुआ मक्खन 1/4 चम्मच पतला कटा हुआ प्याज 2-3 नमक स्वादानुसार

विधि

आलू को हलका उबाल कर ठंडे पानी में डाल दें। उसके बाद छीलकर कस लें। कसे हुए आलू को एक बोल में डालें और उसमें प्याज व नमक मिलाएं। अब एक सॉस पैन में मक्खन डालकर पिघलाएं। जब पैन अच्छी तरह गर्म हो जाए तब गहरे चम्मच की सहायता से आलू-प्याज मिश्रण डालकर फैलाएं। मध्यम आंच पर दबाकर 5-6 मिनट तक (सुनहरा होने तक) पकाएं। दूसरी तरफ पलटकर भी सुनहरा और करारा होने तक पकाएं। टोमैटो सॉस के साथ गरमागरम परोसें।