चिड्वा स्कुअर्स

सामग्री

चिड्वा 1½ कप दूध 1 कप मैदा 1 बडा चम्मच दही ¼ कप शिमला मिर्च कटी ½ टमाटर कटा ½ प्याज कटा 1 हरी मिर्च कटी 1 नारियल कसा ¼ कप तेल 1 बडा चम्मच राई 1 चम्मच करी पत्ते 6‌ - 7 नमक स्वादानुसार

विधि

चिडवे को धो लें

तेल गरम करें व प्याज, शिमला मिर्च डाल कर भुनें।

टमाटर व हरी मिर्च मिलाएं।

पकने पर मैदा डाल कर भुनें।

दूध डाल कर चलाएं।

उबलने पर चिडवा, नमक व दही डाल कर मिलाए वा अच्छी तरह चला कर मोल्ड में डाल कर ठंडा करें।

तेल गरम करें व राई वा करी पत्ता डाल कर उतार लें।

नारियल की परत लगाएं।

ऊपर छोंक डालें।

 चौकोर टुकडों में काट कर परोसें।