सामग्री
आलू – उबले गाजर – फ्रेंच बींस – हरे मटर – हरी मिर्च – अदरक – नीम्बू का रस – काला – नमक – लाल मिर्च – हल्दि पाउडर – धनिया पाउडर – ब्रेड – तेल –विधि
आलू, मटर, गाजर, फ्रेंच बींस को उबाल लें। आलू छील कर मसल लें। तेल गरम करें उसमें अदरक, हरी मिर्च का तडका लगा कर आलू, गाजर, फ्रेंच बींस व मटर डाल कर 3-4 मिनट पकायॆं। हरा धनिया, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलायें। ब्रेड को पानी में भीगो कर निचोड लें व मसाले में मिला लें। अब थोडा –थोडा मसाला लेकर उसके मनपसन्द आकार के कटलेटस बनाकर गरम तेल में तल लें। चटनी के साथ परोसें।