पोहा रोल

पोहा बनाओ अलग तरह से व् मजा लो

सामग्री

बेसन 1 कप पोहा 30 ग्राम आलू, 100 ग्राम हरी मिर्च 2 हरा धनिया 2 चम्मच मूंगफली, 20 ग्राम अमच र पाउडर, 1/4 चम्मच गरम मसाला पाउडर 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच ब्रेड क्रम्बस 2 चम्मच नमक स्वादानुसार तेल तलने के लिए

विधि

आलू को उबालकर छील लें और ठंडा कर मसल लें।

पोहा छन्नी में डालकर धो लें।

मूंगफली को पीस लें।

हरी मिर्च और हरा धनिया भी धोकर बारीक काट लें।

बाउल में पोहा, मूंगफली, हरी मिर्च, हरा धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें।

मिश्रण से छोटे-छोटे रोल बना लें।

बर्तन में बेसन डालकर फेंट लें।

रोल को बेसन के घोल में डुबोकर ब्रेड क्रम्बस में लपेटकर गरम तेल में तल लें।

गर्मागर्म पोहा रोल अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसें |